नावकोठी: पीरनगर में माले की खेग्रामस की बैठक, 19 मार्च को नावकोठी प्रखंड मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन
पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर में माले संगठन खेग्रामस की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रामानंद महतो ने किया। खेग्रामस के प्रखंड सचिव मो कमाल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर 19 मार्च को होने वाले प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया।