Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
reporter.mth
1
मोतिहारी: शहर के छतौनी पुलिस ने विभिन्न मामलों में विभिन्न जगहों से 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Motihari, East Champaran
| Jun 21, 2026
#national
#crime
MORE NEWS
आठ साल बाद भी नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, नाइट गार्ड ह*त्या*कां*ड के पीड़ित परिवार का छलका दर्द
Motihari, East Champaran | Jul 28, 2026
आज दिनांक 28.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त,पूर्वी चम्पारण डॉ प्रदीप कुमार एवं निदेशक DRDA, पूर्वी चम्पारण श्री जयराम चौरसिया उपस्थिति मे बावन (52) जिला स्तरीय राजमिस्त्रियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय : 1.सुरक्षित एवं जलवायु अनुकूल शौचालय निर्माण 2.मरम्मत एवं रेट्रोफिटिंग 3.SATO पैन इनस्टॉलेशन 4.सुरक्षित स्वच्छता तकनीक रहा। . उक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए ,जिला समन्वयक, जिला सलाहकार -CB&IEC,जिला सलाहकार -SLWM और WADS फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा एक -एक कर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी राजमिस्त्रियों कों सम्बंधित विषय पर जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं जन सुलभ, पर्यावरण सुरक्षित शौचालय के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भूमिका अग्रदूत की होगी एवं आप सभी दूसरे मिस्रियों को भी प्रशिक्षित करेंगे ताकि जन सुलभ पर्यावरण अनुकूलित शौचालय का निर्माण प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों द्वारा शौचालय से वंचित परिवारों को दो गढ़े वाले शौचालय निर्माण मे तकनिकी रूप से मदद करेंगे, जिससे नियमानुसार शौचालय का निर्माण हो पायेगा। नियमानुसार शौचालय निर्माण से लाभर्थियों कों निम्न लाभ होगा :- 1.कम समय और कम जगह मे शौचालय निर्माण होगा 2.कम लागत (12000तक) मे शौचालय निर्माण होगा 3.दो गढ़े वाले शौचालय कभी भी टैंकर वाले से खाली नहीं कराना होगा 4.मानव मल खुले मे नहीं फेके जायेंगे जिसे गाँव स्वच्छ और बीमारी मुक्त रहेगा 5.सोना खाद निर्माण होगा जिसका खेत मे उपयोग से फसल की उपज दो गुना तक अधिक होगा 6.गाँव कों ODF एवं ODF प्लस स्थायित्व बनाए रखने मे सहायक होगा 7.पर्यावरण संरक्षण मे सहायक। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026
*जिलाधिकारी बने निक्षय मित्र, टीवी के पांच मरीजों को लिया गोद* टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत आज दिनांक 28.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण द्वारा 100 यक्ष्मा (टीबी) रोगियों को गोद लेकर फुड बास्केट बाँटा गया। यक्ष्मा रोगियों को ईलाज के दौरान पौस्टिक खान पान से यक्ष्मा (टीबी)ठीक होने में सहायता मिलती है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी चंपारण मोतिहारी के तत्वाधान में जिले के टीबी मरीजों को बेहतर फूड उपलब्ध कराने को लेकर आज सदर अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मरीज को फुड बास्केट उपलब्ध कराया गया। आज के कार्यक्रम में जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त तथा सिविल सर्जन के द्वारा पांच-पांच टीवी मरीजों को गोद लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा तीन-तीन तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा दो-दो मरीजों को गोद लेकर फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। यह प्रक्रिया अगले 6 माह तक चलेगी। अर्थात प्रति माह गोद लिए गए मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश से तपेदिक की बीमारी को समाप्त करना है। यह एक राष्ट्रीय मिशन है। इस अभियान के तहत निक्षय मित्र पहल एवं पोषण सहायता योजना शामिल है। टीबी मरीजों को गोद लेकर समाज के अग्रणी लोग निक्षय मित्र बन सकते हैं। जिलाधिकारी ने लोगों का आह्वान भी किया पूर्वी चंपारण जिला को टीवी मुक्त बनाने में अक्षय मित्र बने और मरीज गोद लेकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य/ योगदान को कृतार्थ करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा पूरे जिले में टीवी मरीजों के पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी रहे, सीने में दर्द हो, सांस लेने में तकलीफ हो, थूक में खून का अंश निकलता हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। जांच बिल्कुल निःशुल्क है। जिलाधिकारी ने भी कहा कि इस बीमारी में वजन का घटना, थकान महसूस होना, शाम को बुखार का आना अथवा रात में पसीना होना भी इसके लक्षण है। उन्होंने कहा कि टीवी की बीमारी उपचार से बिल्कुल ठीक हो सकती है। निर्धारित दवा पूरी अवधि नियमित रूप से लेने पर टीवी की बीमारी ठीक हो जाती है। अगर टीवी के लक्षण है तो इसमें संकोच नहीं करें जांच कराएं और स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित सदर अस्पताल के चिकित्सक गण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026
*आरोग्य भवन सह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार मोतिहारी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा संपन्न* *अगले तीन माह के लिए सभी कार्यों का माइक्रो प्लान तैयार कर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं* जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में सदर अस्पताल मोतिहारी स्थित आरोग्य भवन सह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की अगले तीन माह के लिए माइक्रो प्लान बनाकर लक्ष्य निर्धारित करें एवं लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं जिससे कि स्वास्थ्य परिसर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई कठिनाई नहीं हो। सरकार के द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी के द्वारा ओपीडी, आईपीडी,एएनसी, संस्थागत प्रसव, मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित आयुष्मान कार्ड के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार सिंह,एसीएमओ डॉ एस एन सत्यार्थी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित सदर अस्पताल के सभी वरीय चिकित्सा अधिकारी,पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि ओपीडी में माह अप्रैल से जून तक कुल 16,10,401 पंजीकरण किया गया। सर्वाधिक पंजीकरण सीएचसी मेहसी में लक्ष्य के 115 % रक्सौल में लक्ष्य के 108% पाया गया वहीं सुगौली सीएचसी और रामगढ़वा पीएचसी में लक्ष्य के 50% से भी कम उपलब्धि पाई गई। माह अप्रैल से जून तक 92,700 लोगों का आईपीडी रजिस्ट्रेशन हुआ। आईपीडी रजिस्ट्रेशन के मामले में रामगढ़वा पीएचसी 130 % के साथ प्रथम स्थान पर पाया गया। एएनसी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम एएनसी कब शुरू हुआ और फोर्थ एएनसी तक कितने लोग पहुंचे इसका पूरा विवरण रखा जाए और निर्देश दिया गया की क्रमवार संख्या नहीं घटे इस पर ध्यान दिया जाए। समीक्षा में पाया गया की फर्स्ट एएनसी में जहां 90% उपलब्धि रही वहीं फोर्थ एएनसी तक 63% उपलब्धि पाई गई जबकि इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी इसमें से मात्र 29% का ही हो पाया। जिलधिकारी ने कहा कि सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशा के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा करें एवं जरूरी कदम उठाएं। सी सेक्शन डिलीवरी की समीक्षा में पाया गया कि सदर अस्पताल मोतिहारी में अप्रैल से लेकर जून माह तक 333 ऑपरेशंस हुए हैं चकिया और रक्सौल में क्रमशः 18 और 13 ऑपरेशंस में हैं जबकि अन्य किसी भी पीएचसी अथवा सीएससी में कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की एवं उपलब्ध संसाधन के आलोक में सभी जगह इसे शुरू करने का निर्देश दिया गया। डेंगू की समीक्षा में पाया गया कि इस वर्ष डेंगू का प्रकोप जिला में ज्यादा नहीं है। वर्ष 2023 में जहां 455, वर्ष 2024 में 199, वर्ष 2025 में 68 मरीज डेंगू के पाए गए थे वहीं अभी तक 2026 में मात्र चार डेंगू के मरीज मिले हैं जिसमें दो तुरकौलिया प्रखंड में, एक केसरिया और एक चिरैया से मिले हैं। डेंगू के फॉकिंग के लिए फागिंग मशीन उपलब्ध है एवं फागिंग भी कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस पीएचसी के पास फागिंग मशीन नहीं है वहां तुरंत क्रय कर लें और रेगुलर इंटरवल पर फागिंग की व्यवस्था कराएं। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा में पाया गया कि जिले में अभी तक 14,81,759 आयुष्मान कार्ड जनरेट किए गए हैं।आयुष्मान कार्ड जनरेशन के मामले में अरेराज नंबर वन, रक्सौल नंबर 2 एवं हरसिद्धि प्रखंड नंबर तीन पर कायम है। इस मामले में बंजरिया, सुगौली और कल्याणपुर प्रखंड की स्थिति सबसे कमतर पाई गई। जिलाधिकारी के द्वारा इस कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लाभ लोगों को मिलना है। अतः अर्हता प्राप्त ज्यादे से ज्यादे लाभुकों को यह कार्ड उपलब्ध कराई जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026
आज दिनांक 27/07/2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा कृषि उत्पाद बाजार समिति (वि.) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाजार समिति में फेज-II के तहत निर्माण कराए गए विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि फेज-II के तहत एक प्रशासनिक भवन, एक निबंधन कार्यालय एवं कर्मियों हेतु एक कैंटीन का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी को अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटवाते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराने निर्देश दिया गया। इस दौरान सहायक समाहर्ता एवं सहायक दंडाधिकारी श्री राजकृष्ण झा , अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी मोतिहारी जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी, मोतिहारी श्री शशि कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jul 28, 2026