महासमुंद: पुराना पानी टंकी के नीचे वार्ड-20 में सट्टा-पट्टी लिखते युवक को किया गया गिरफ्तार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
सिटी कोतवाली क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी रकम जब्त कर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहर के पुराना पानी टंकी के नीचे वार्ड-20 में लोगों से पैसों का हार जीत का दांव लगवाकर कागज के टुकड़ों में सट्टा-पट्टी लिख रहा है।