महासमुंद: कार से 17 किलो गांजा ले जा रहे 2 लोगों को थाना बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यालय पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
आरोपियों के नाम बालक दास पात्रे और सुमीत बिसी हैं जो कि ओडिसा राज्य के रहने वाले हैं, दोनों आरोपियों को थाना बसना पुलिस ने कार से 17 किलो गांजा ले जाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा के अतिरिक्त गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार, 2 नग मोबाइल फोन और नगदी रकम 1500 रुपए के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही की है । जब्त गांजा की कीमत 8 लाख 50 हजार रूपए है ।