महासमुंद: आबकारी टीम ने बड़गांव के एक व्यक्ति से 8.100 लीटर विदेशी शराब की जब्त
आबकारी टीम ने एक व्यक्ति से विदेशी शराब जब्त की। शहर अंतर्गत ग्राम बड़गांव निवासी तारेण निषाद के कब्जे से 8.100 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। आरोपी को अपराध की प्रकृति धारा 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।