महासमुंद: खौरा चौक में अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन कर ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन कर ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खौरा चौक में रेड कार्रवाई की गई। मौके से ग्राम खौरा निवासी रविशंकर चंद्राकर (34) के कब्जे से 5.760 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2 हजार 560 रुपए व प्रयुक्त बाइक कीमती 20 हजार रुपए को जब्त किया।