पाली: पाली बस स्टैंड चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग घायल, महिला की हालत गंभीर
Pali, Lalitpur | Jun 29, 2026 कस्बा पाली के बस स्टैंड चौराहे के पास रविवार शाम करीबन 7:00 पाली के मुख्य बाजार की ओर से आ रही बाइक सवार महिला एवं चालक को बंगरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार शराबी ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। बरहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।