👉#वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों के बीच पहुंची ‘उड़ान एक उम्मीद’
--#वस्त्र, फल और मिठाई देकर किया सम्मान, संस्था पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ बिताया समय
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘उड़ान एक उम्मीद’ संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव रेखा मोदी और संयुक्त सचिव रश्मि गुप्ता ने सहभागिता की। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।‘उड़ान एक उम्मीद’ संस्था की ओर से बताया गया कि संस्था हर माह वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताती है। वृद्ध दिवस के अवसर पर भी संस्था पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान सभी बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें वस्त्र, मिठाई और फल वितरित किए गए।कार्यक्रम में विनोबा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भैया, जिला पेंशनधारियों के अध्यक्ष उमेश पाठक, दीप जन कल्याण समिति बरेली के सदस्य तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Neelam Gupta