तुलसीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत 61 नेत्र मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हुआ
19 मार्च बुधवार दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा 61 नेत्र मरीजों का ऑपरेशन किया गया एवं निशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराया गया। लोगों को आंखों की सुरक्षा एवं देखभाल के विषय में भी जागरूक किया गया।