तुलसीपुर: तुलसीपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
17 मार्च सोमवार 12 बजे डीएम पवन अग्रवाल एवं एस पी विकास कुमार की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।डीएम ने जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना एवं कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाने का निर्देश दिया।