तुलसीपुर: जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत ने देवीपाटन नवरात्रि मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
चैत्र नवरात्र के पर 30 मार्च से शुरू हो रहे मां पाटेश्वरी देवीपाटन मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी विकास कुमार द्वारा 17 मार्च सोमवार शाम 4 बजे महंत देवीपाटन मंदिर मिथलेश नाथ योगी के साथ देवीपाटन मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया।इस दौरान उन्होंने भीड़ प्रबंधन,साफ सफाई की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिया।