तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को सीरिया नाले के पास से किया गिरफ्तार
18 मार्च मंगलवार शाम 6:00 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त विमल कुमार पांडे निवासी लाल नगर सिपहिया थाना तुलसीपुर को सीरिया नाले के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया गिरफ्तार अभियुक्त पर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।