गिर्वा: उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने 232 अवैध शराब के कार्टून किए जब्त, एक गिरफ्तार, करीब 30 लाख की बताई जा रही है शराब
Girwa, Udaipur | Apr 1, 2024 उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब के 232 कार्टुन जब्त किए साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार पकडी गई शराब की कीमत करीब 30 लाख रूपए है साथ ही कंटेनर की कीमत 20 लाख रूपए बताई जा रही हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया।