गोरखपुर: दलालों के जाल में फंसे परिवार ने नवजात की जान जाने पर अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए
गोरखपुर निजी अस्पतालों और दलालों के गठजोड़ का एक और मामला सामने आया है। प्रसव के बाद गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए नवजात को दलालों ने बेहतर इलाज के नाम पर निजी अस्पताल पहुंचा दिया। वहां तीन दिन तक इलाज के बाद नवजात की मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि भारी-भरकम बिल का भुगतान न करने पर अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे का शव नहीं दिया।