पटियाली: पटियाली के भरगैन से 13 हज यात्री रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई
कासगंज के भरगैन कस्बे से मंगलवार शाम 13 लोग हज यात्रा के लिए रवाना हुए, जिनमें 7 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। यात्रियों को फूल-मालाओं से भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते हुए सफर शुरू किया। “नारे तकबीर, अल्लाह-हु-अकबर” की गूंज के बीच रात 8 बजे बस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। बुधवार को उनकी फ्लाइट सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेगी।