कानपुर: किदवईनगर पुलिस ने एक महिला से ₹4.62 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
किदवईनगर पुलिस ने किदवईनगर निवासी एक महिल से 4.62 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। दोनों से महिला का संपर्क गूगल पर अस्पताल का फोन नंबर सर्च करने के दौरान हुआ। गूगल पर मिले नंबर पर कॉल करने पर पीड़िता ठगों के संपर्क में आ गई थी। डीसीपी साउथ ने बुधवार 4:00 बजे बताया कि यह दोनों तक आपस में भाई हैं और दोनों ही बहुत ही शातिर है।