कानपुर: कानपुर के गंगा बैराज में ऑटो ड्राइवर का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कानपुर के गंगा बैराज में ऑटो ड्राइवर का ऑटो के साथ स्टंट करने का वीडियो बुधवार दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो रात का प्रतीत हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक बिना किसी सुरक्षा के जान जोखिम में डालकर भी सड़क पर ऑटो से स्टंट कर रहा है।