चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के भंडारिया गांव के पास बंद ढाबे की आड़ में टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ चोरी की सूचना पर पुलिस और रसद विभाग की टीम ने दबिश दी। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा, डिप्टी बृजेश सिंह, सदर सीआई प्रेम सिंह समेत टीम ने करीब 60 हजार लीटर जप्त किया है।