गाज़ियाबाद: सदरपुर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर आयुक्त ने किया मौके का निरीक्षण
अमृत सरोवर योजना के तहत नगर निगम की टीम तालाबों का सौंदर्यकरण करने में जुटी हुई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए तालाबों का सौंदर्यकरण होना बहुत ज्यादा जरूरी है। तालाबों की सफाई का कार्य इस समय तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 4 तालाबों को चिन्हित किया गया है और इन तालाबों के आसपास पौधारोपण भी किया जाएगा।