गाज़ियाबाद: नगर निगम ने गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में पॉलिथीन जब्त करते हुए लाखों का जुर्माना वसूला
नगर निगम में गाजियाबाद के अंदर पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया हुआ है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अभियान के तहत 33 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन जब्त करते हुए ₹471500 का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि शहर को पॉलिथीन मुक्त रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इससे कई बीमारियां होती है और रोड पर घूम रहे आवारा पशु इसका सेवन कर लेते है।