मधेपुरा: बखरी में ज़मीन विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड चार में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि रविवार को दोपहर करीब एक दो सगे भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट हुई।