फाजिलनगर नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शत्रुमर्दन शाही की पहली पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने शत्रुमर्दन शाही के कार्यकाल, सरल व्यवहार और लोगों से उनके जुड़ाव को याद किया। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान और जनहित से जुड़े कार्यों की भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही, विनय तिवारी और उमेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह, राकेश सिंह, नसीम, प्रभारी रिंकू यादव, रिंकू राव, संतोष यादव, जेपी सैनी, राहुल श्रीवास्तव, ओंकार राय, आलम भाई और सर्वेंद्र शाही समेत भाजपा पदाधिकारी, नेता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#KushinagarNews #कुशीनगर #fajilnagar