कानपुर के डीएम का पदभार संभाला महेंद्र सिंह तंवर ने
कुशीनगर में डेढ़ वर्ष कार्य करने के बाद वे जिलाधिकारी कानपुर के पद पर स्थानांतरित हुए हैं। कुशीनगर में चर्चा में रही जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की लोकप्रियता।
तेज तर्रार अफसरों में गिने जाने वाले कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर का नया डीएम बनाया गया है। महेन्द्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के मूल निवासी महेन्द्र सिंह तंवर ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई और फिर दो साल निजी क्षेत्र में नौकरी की।
इसके बाद 2015 में सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस अफसर बने। कानपुर में तैनाती से पहले वह गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, शाहजहांपुर के सीडीओ, बहराइच व एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अप्रैल 2025 में उन्हें कुशीनगर का डीएम बनाया गया था। इससे पहले वह संतकबीर नगर के डीएम रहे थे।
#KushinagarNews #dmkushinagar #पडरौना #padraunakushinagar #कुशीनगर #DMKanpur #LatestNews