अनुमंडल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने चल रही लोक अदालत का जायजा लिया और मामलों की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य है विवादों का त्वरित और सुलह के आधार पर निपटारा करना है। कई मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।