कासगंज: पुलिस चौकी सोरों गेट पर महिला थाना प्रभारी ने राहगीरों को गर्मी से बचाव के लिए ठंडा शरबत वितरित किया
कासगंज जनपद में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रकोप के बीच पुलिस ने राहगीरों को शरबत वितरित किया। यह कार्यक्रम कासगंज शहर की सोरों गेट पुलिस चौकी पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाना था। इस पहल में महिला थाना प्रभारी शांति देवी, दरोगा नरेंद्र कुमार और चौकी पर मौजूद समस्त पुलिस स्टाफ शामिल थे।