गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में पशु तस्करों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र की नखास चौकी अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले में गोवंश को पकड़ने आए कुछ तस्करों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विगत कुछ दिनों पहले सुबह के लगभग 4:00 बजे बिना नंबर की एक टाटा मैजिक गाड़ी में कुछ पशु तस्कर आते हैं और सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर पशु तस्करी के लिए गली के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं।