गोरखपुर: लोकसभा चुनाव को संपन्न करने के लिए रेलवे स्टेशन गोरखपुर पहुंचे अर्धसैनिक बल का कैंट पुलिस ने माला पहनाकर किया स्वागत
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अर्ध सैनिक बल की टीम का गोरखपुर आना शुरू हो गया है।इसी क्रम में बुधवार को अर्धसैनिक बल की एक कंपनी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां पहले से मौजूद कैंट पुलिस ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।साथ ही उनके ठहरने के स्थान तक उन्हें पहुँचाया भी गया।इस मौके पर कैंट थाना प्रभारी, रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे ।