गोरखपुर: होली त्यौहार की दृष्टिगत गोरखपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें सीपीआरओ ने दी जानकारी
होली के त्यौहार के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय से स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से लगभग सभी महानगरों जैसे मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सभी जगह के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। जिसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।