गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पॉम पैराडाइस पुलिस चौकी का एसएसपी और डीएम ने किया उद्घाटन
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक नई पुलिस चौकी पॉम पैराडाइज का आज एसएसपी और डीएम ने उद्घाटन किया है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आज संयुक्त रूप से इस चौकी का उद्घाटन किया। यह चौकी फार्म पैराडाइज ग्रुप के तरफ से बनाई गई है। यह जिले की सबसे अत्याधुनिक पुलिस चौकी है।