गोरखपुर: रोडवेज वर्कशॉप में बसों को पार्किंग जगह मिलने के बाद भी सड़क पर सवारी भर्ती नजर आई रोड़वेज बसे, जाम का बनी सबब
रोडवेज वर्कशॉप को रोडवेज बस स्टेशन के पास से हटाकर राप्ती नगर शिफ्ट कर दिया गया और इस जगह को रोडवेज की बसों को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया लेकिन अभी भी सरकारी बसों में सवारियां यहां सड़क पर ही भरी जा रही है। जिससे जाम की समस्या बनी हुई है। जाम से निजात पाने के लिए वर्कशॉप को यहां से हटाया गया था