घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी वार्ड क्र 5 के निवासियों ने बिजली की समस्या को लेकर जेई को ज्ञापन सौंपा
घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्र 5 के वार्डवासियों ने बिजली की समस्या को लेकर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे घोड़ाडोंगरी बिजली कार्यालय में जेई को ज्ञापन सोपा। इस दौरान नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष सोनू खनुजा एवं वार्डवासियों ने घोड़ाडोंगरी बिजली कार्यालय के जेई से जल्द से जल्द बिजली समस्या का समाधान करने की मांग की।