घोड़ाडोंगरी: चोपना में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक घायल, 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया भर्ती
चोपना में सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोपना में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार आकाश सिंह निवासी पूंजी गिरकर घायल हो गया।