उपप्रधान चुने जाने पर अभिषेक राणा ने जताया मतदाताओं का आभार
देहरा ।। News123 ।। ग्राम पंचायत भरवाड़ा के नवनिर्वाचित उपप्रधान अभिषेक राणा पुत्र शक्ति राणा ने पंचायत चुनाव में मिली जीत पर क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
अभिषेक राणा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मिले सहयोग और प्यार को वह कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पंचायत के लोगों से भविष्य में भी अपना सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।
Dera Gopipur, Kangra | Jun 2, 2026