मोठ: झांसी में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, लंबे समय से फरार राजकुमार पाण्डेय को मोठ पुलिस ने दबोचा
Moth, Jhansi | Apr 13, 2026 झांसी के मोठ थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी फरार अभियुक्त राजकुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया।