सहारनपुर: PNB करेंसी चेस्ट धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 4.33 लाख की निकासी मामले में ₹20,200 बरामद
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सिविल लाइन स्थित करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख रुपए की मुद्रा निकालने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 20,200 रुपए बरामद किए हैं।