भीलवाड़ा: कोतवाली थाना पुलिस की रात्री गश्त को चोर दे रहे चुनौती, वार्ड संख्या 42 में दो माह में हुईं 8 चोरियां
भीलवाड़ा। शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित शास्त्रीनगर के वार्ड संख्या 42 में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज दो महीनों में यहां 8 चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। समाजसेवी किशोर लखवानी ने इस गंभीर समस्या को लेकर एसपी व एएसपी को शिकायत दी है।