चांपा: चोरिया गांव में शाला प्रवेश उत्सव में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विद्यार्थियों को सफलता और करियर निर्माण के टिप्स दिए
जांजगीर-चांपा नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर ग्राम चोरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में कलेक्टर जन्मेजय महोबे शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया तथा शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।