पीरो: फुटपाथी दुकानदारों पर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा-माले ने जताया आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी
Piro, Bhojpur | Apr 29, 2026 फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में भाकपा-माले नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार की शाम 4:00 बजे के करीब पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन के नेतृत्व में भाजपा माले कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।