बिलासपुर के मल्हार शासकीय स्कूल की सैकड़ों छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और संस्कृत शिक्षक एस. दुबे पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने, बुरी नीयत से देखने, 10वीं की छात्राओं से जबरन कॉपियां जंचवाने और सैनिटरी पैड के नाम पर पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया। छात्राओं का यह भी कहना है कि शिकायत करने पर प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने उन्हें प्रोजेक्ट के नंबर काटने और करियर खराब करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच के लिए 3-सदस्यीय समिति का गठन किया है।
#malharbiladpurkand #malharschool #bilaspurbreaknews #studentprotest #bilaspurchhattisgarhnews