बक्सर: इटाढ़ी रोड पर तेज वाहन की टक्कर से महादलित युवक का पैर फ्रैक्चर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Buxar, Buxar | Jul 3, 2026 बक्सर जिला मुख्यालय से सटे लालगंज मोड़ के पास इटाढ़ी रोड पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को सड़क हादसे में एक महादलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायल की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास गांव निवासी सुदर्शन हरिजन के पुत्र भीम हरिजन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार भीम किसी काम से जा रहा था।