गड़हनी: आवास सर्वे सूची में गरीब दिव्यांगजन का नाम जोड़ने के लिए बीडीओ को दिया गया आवेदन
प्रखंड के इंचरी पंचायत में दिव्यांजनों और गरीबों का नाम प्रधानमंत्री आवास सर्वे सूची में जोड़ने को लेकर आज गड़हनी बीडीओ अर्चना कुमारी को आवेदन दिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि सर्वे के समय कई दिव्यांग और गरीबों का नाम छूट गया है इनको जोड़ा जाए।बीडीओ अर्चना कुमारी ने कहा कि भरसक प्रयास रहेगा कि जरूरतमंदों का नाम सूची से छुटे नहीं अवश्य जोड़ा जाए।