रॉबर्ट्सगंज: सिंदूर गांव में किशोरी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के सिंदूर ग्राम पंचायत के ठूरुक्की टोला में बुधवार को 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। ठूरुक्की टोला निवासी राम सूरत की 12 वर्षीय बेटी अनीता मंगलवार को किसी बात को लेकर घर से बाहर गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके पिता ट्रैक्टर चलाने गए थे, जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त थीं।