खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के ईरली गाँव की तलाई में मगरमच्छ देखने से ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल
सारोला कलां क्षेत्र के ईरली गाँव की तलाई में मगरमच्छ देखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आज शनिवार को दोपहर 2 के लगभग बताया कि गाँव मैं स्थित तलाई में प्रतिदिन काफी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों को पानी पिलाने ले जाते हैं मगरमच्छ दिखने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की माँग की ।