हज़ारीबाग: उपायुक्त एवं नगर आयुक्त ने किया नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति का अवलोकन
उपायुक्त हेमन्त सती एवं नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा शुक्रवार को तीन बजे नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।