हरिद्वार: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अखंड परम धाम आश्रम लौटे स्वामी परमानंद गिरी, काशी-मथुरा को लेकर दिया बड़ा बयान
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद बहुत जल्द ही काशी और मथुरा का भी फैसला होने वाला है। काशी और मथुरा में केवल मंदिर के अलावा और कुछ नहीं है। इसलिए उन्होंने पूरा विश्वास है कि संवाद के जरिए इन मुद्दों का हल निकलेगा।