हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की शपथ
ज्वालापुर कोतवाली परिसर में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर ज्वालापुर के नए प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने मतदान के अवसर पर बढ़-चढ़कर शिरकत करने की भी शपथ ली। उन्होंने कहा कि मतदान ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता रखनी चाहिए