जमुई: ख़ैरा थाना के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 ख़ैरा थाना के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर से बालेश्वर शर्मा की 70 वर्षीय पत्नी रीना देवी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की सुबह 8:00 बजे तक महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।