सेन्हा: सेन्हा और बूटी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की दी गई जानकारी।
लोहरदगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन के माध्यम से सेन्हा अंचल कार्यालय एवं बूटी पंचायत में "विधिक सहायता सबके लिए" कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।