हथुआ: मीरगंज में नो-एंट्री बेअसर, बड़े वाहनों के प्रवेश से रोज लग रहा जाम
मीरगंज शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के बावजूद बड़े वाहनों का लगातार प्रवेश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।