फुलवरिया: बिरसा बथुआ में बिलाजी स्कील एकेडमी प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ, जीवीका बीपीएम और उप प्रमुख ने किया उद्घाटन
फुलवरिया प्रखंड के बिरसा बथुआ में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे श्री बालाजी स्किल अकादमी के प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के बीपीएम दीपक राज और उप प्रमुख वीरेंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर चुरामनचक पंचायत के सरपंच जयप्रकाश राय के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।